मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर। जिले में एईएस दो नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने से जिले में एईएस पीड़ितों की संख्या छह हो गई है। इसमें एक मरीज कुढ़नी और दूसरा पारू का रहने वाला है। कुढ़नी की अनुप्रिया को 12 मार्च को चमकी के लक्षण के बाद एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। ठीक होने पर उसे 14 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया। अनुप्रिया की उम्र पांच साल है। पारू के पांच वर्ष के रिशु कुमार को 13 मार्च को चमकी का लक्षण मिलने के बाद एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था। 16 मार्च को ठीक होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों बच्चों की रिपोर्ट मंगलवार को जारी की है। इसमें एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.