एईएस की ऑटोमेटिक बायोकेमिकल मशीन से होगी जांच
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में एईएस मरीजों की जांच अब ऑटोमेटिक बायोकेमिकल मशीन से होगी। अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने यह मशीन मंगाई है। यह मशीन पीकू की लैब में रहेगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कुमारी विभा ने बताया कि ऑटोमेटिक मशीन से एक घंटे में 150 मरीजों की जांच हो सकेगी। इससे एईएस पीड़ित मरीजों के सारे एंजाइम की जांच होगी। इसके अलावा लीवर, किडनी, लिपिड प्रोफाइल और सीबीसी की जांच हो सकेगी। इस मशीन के आने पर जांच रिपोर्ट भी जल्द मिल सकेगी।एसकेएमसीएच के पीकू की लैब में जांच के लिए पहले दो मशीनें थीं। इनमें एक मशीन सेमीऑटोमेटिक है और दूसरी खराब पड़ी है। दोनों मशीनों के ठीक से नहीं चलने से जांच और रिपोर्ट मिलने में परेशानी हो रही थी। इसलिए अधीक्षक ने नई मशीन का ऑर्डर बीएमएसआईसीएल को भेजा है। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.