मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी कर धमक आते ही जिले में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) की रोकथाम और बचाव की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जागरूकता अभियान से लेकर अस्पतालों के कुशल प्रबंधन व इलाज की त्वरित व सुचारु व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुजफ्फरपुर सहित एईएस प्रभावित 18 जिलों में प्राथमिक उपचार के लिए एक स्पेशल मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके तहत जिले के गांवों में आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका डोर टू डोर जाकर लोगों को एईएस से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। अभिभावकों को बच्चों के खान-पान, स्वच्छता, समय पर भोजन कराने व तेज बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर क्या करना है, इससे अवगत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.