एईएस: अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति और एंबुलेंस को रखें मुस्तैद
मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एईएस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने शुक्रवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की और तैयारी का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति और एंबुलेंस को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया। बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसकेएमसीएच के पीकू और बोचहां सीएचसी का भी निरीक्षण किया। कार्यपालक निदेशक ने पीकू में जाकर तैयारी के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तैयारी से संबंधित अब तक की गई सभी गतिविधियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि एईएस से निपटने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.