एआर कॉपरेटिव के निलंबन के विरोध में उतरे सहकारी कर्मचारी, काम ठप करने की चेतावनी
उरई, अप्रैल 2 -- उरई। निलंबित किए गए एआर कोऑपरेटिव के मामले में सहकारी समिति कर्मचारियों ने उनके पक्ष में मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने उनके निलंबन को तानाशाही पूर्ण रवैया बताते हुए सख्त चेतावनी दी है कि यथाशीघ्र एआर कोऑपरेटिव को बहाल कर तत्काल चार्ज दिया जाए अन्यथा छह अप्रैल से सांकेतिक हड़ताल की जाएगी और गेहूं खरीद से लेकर सारे कामकाज बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने एआर को ईमानदार एवं कर्मठ अफसर बताते हुए उनकी मुक्तकंठ से सराहना की। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सहकारी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रियंक पाण्डेय, बलराम के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामी प्रदर्शन किया और एआर कोऑपरेटिव विजय प्रकाश वर्मा के निलंबन को पूर्णतया तानाशाही पूर्ण रवैया बताते हुए गेहूं खरीद से लेकर अन्य कामकाज ठप करने की चेतावनी दी। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.