एआरसी पीजी कॉलेज की दो बेटियों ने लहराया परचम
संतकबीरनगर, जून 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु की परीक्षा में एआरसी पीजी कॉलेज, मूड़ाडीहा बेग ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। महाविद्यालय ने लगातार चौथे वर्ष विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल कर अपनी गुणवत्ता व अनुशासित शिक्षा व्यवस्था की पहचान कायम रखा है। इस बार कॉलेज की दो छात्राओं ने अपने-अपने पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया है। महाविद्यालय के प्रबंधक शमशेर अहमद ने बताया कि बीसीए की छात्रा सदफ शाहीन व एमए उर्दू की छात्रा बुशरा अंजुम ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- UP CNET 2026 Result Link:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.