एटा, मई 19 -- भीषण गर्मी का असर जानवरों पर भी दिखने लगा है। गर्मी से परेशान आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। मंगलवार मेडिकल कालेज में कुत्ता के काटने के बाद करीब 140 लोग एंटी रेबीज वेक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। साथ ही अगले दो इंजेक्शन लगाने की तिथि पर्चे पर अंकित की। मंगलवार को एंटी रेबीज वेक्सीन कक्ष में मौजूद स्टाफ ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक 140 लोगों को एआरवी लगायी गई है। एआरवी लगवाने के लिए सुबह से दोपहर तक कुत्ता, बंदर और अन्य आवारा जानवरों के काटने के बाद लोग यहां पहुंचे। इसके अलावा प्रथम डोज लगवाने वालों को अन्य डोज लगवाने की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- सुप्रीम आदेश के बाद भी नहीं हुआ आवारा कुत्तों के लिये कोई इंतजाम स्टाफ ने बताया कि कुत्ता काटने पर चार डोज लगायी जाती हैं। शून्य, तीन, सात, ग्यारह दिवस पूर...