रुडकी, अप्रैल 13 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में सोमवार को भी एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध नहीं हो सकी। इससे कुत्ते के काटने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल से 50 से अधिक मरीज बिना इंजेक्शन लगवाए वापस लौट गए। सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अस्पताल प्रशासन ने बाहर से वैक्सीन खरीदकर लाने वाले मरीजों को भी इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी या गुणवत्ता संबंधी समस्या से बचने के लिए केवल अस्पताल से उपलब्ध कराई गई वैक्सीन ही लगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...