लखनऊ, जून 27 -- एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन (एआरपी संघ) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रताप शाही एवं महामंत्री प्रवीण चौधरी के साथ प्रतिनधि मण्डल शनिवार को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा और संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने एआरपी की सेवा को उनकी सर्विस पुस्तिका में अंकित करने,कार्यकाल की समय सीमा कार्य एवं व्यवहार के आधार पर बढ़ाने, गैर शैक्षणिक कार्यों दूर रखने और एआरपी को शैक्षिक भ्रमण के कराए जाने का ज्ञापन दिया। अपर मुख्य सचिव एवं संयुक्त सचिव ने ज्ञापन के बिन्दुओं पर चर्चा कर विभागीय कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डॉ.पूनम सिंह,ज्ञानेश्वर पाठक,शरद राय,हरि शंकर राठौर,पवन वर्मा,पुष्पेंद्र दूबे ने रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...