गौरीगंज, मई 16 -- अमेठी। एआरपी संघ की बैठक शनिवार को गौरीगंज में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार दुबे एवं अयोध्या मंडल अध्यक्ष ईशान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोविंद शुक्ला तथा जिला समन्वयक निपुण आशुतोष श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। विवेक मिश्रा को अध्यक्ष, अम्बरीश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुज शुक्ला एवं आशुतोष श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, चन्दन शुक्ल को महामंत्री, शिवेन्द्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष तथा आदित्य नारायण शुक्ला को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...