एआरपी चयन में विश्वनाथ सिंह जिले में प्रथम
औरैया, अगस्त 20 -- सहार। एआरपी तृतीय चरण की चयन प्रक्रिया में कस्बा सहार निवासी विश्वनाथ सिंह ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद बीएसए कार्यालय से जारी सूची में वह कुल प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट में पहले स्थान पर रहे। वर्तमान में वह विकासखंड बिधूना के मडोकमीत विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उनकी उपलब्धि पर शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.