एआरपी चयन परीक्षा में 40 शिक्षक चयनित
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। समग्र शिक्षा के तहत प्रयागराज के 16 ब्लॉक संसाधन केंद्रों और एक नगर संसाधन केंद्र में रिक्त 25 अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) पदों पर चयन के लिए 11 सितंबर को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल परिषदीय शिक्षकों में से 40 को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।मांडा से सर्वाधिक नौ शिक्षक सफल हैं। पंकज कुमार दीक्षित ने सर्वाधिक 61 अंक हासिल किए हैं। बीएसए अनिल कुमार के अनुसार साक्षात्कार की तिथि और स्थल की सूचना बाद में दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.