बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एआरपी (द्वितीय चरण) चयन प्रक्रिया के अंतर्गत काउंसलिंग एवं विकास खंड आवंटन के लिए 21 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। ये अभ्यर्थी 10 अप्रैल को विकास भवन में होने वाले काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। एआरपी चयन के लिए लिखित परीक्षा के बाद माइक्रो टीचिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 16 मार्च को विकास भवन में हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.