एआरपी के रिक्त पदों हेतु हुई लिखित परीक्षा, 32 में 26 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
देवरिया, सितम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। अकादमिक रिसोर्स पर्सन के रिक्त पदों पर चयन के लिए सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 32 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 26 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 6 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किया गया था। परीक्षा निर्धारित समय अपराह्न 12.30 बजे से 2.30 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में डायट प्रवक्ता अखिलेश कुमार राय व डॉ. परशुराम यादव ने पर्यवेक्षक के रूप में दायित्व का निर्वहन किया। वहीं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ल, जिला समन्वयक निपुण भारत गोरख यादव व डायट प्राचार्य डॉ. राम जियावन मौर्य ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: एआरपी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.