चम्पावत, अप्रैल 21 -- जगदीश, लोहाघाट। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक वंदना गब्र्याल ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्कूल पाटन-पाटनी और राउप्रावि रायकोट महर में मिशन कोशिश के तहत संचालित शैक्षिक गतिविधि, शिक्षण और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में शैक्षिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के प्रदर्शन और अनुशासन पर संतोष जताया। यहां प्रधानाध्यापिका विनीता महरा, शिक्षक शंकर अधिकारी, श्रीनिवास ओली, चंद्र किशोर पांडेय, संगीता भट्ट, रेनू देवी मेहता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...