बदायूं, जनवरी 30 -- फैजगंज बेहटा (बदायूं), संवाददाता। खनन माफियाओं ने वाहनों की चेकिंग कर रहे बदायूं के एआरटीओ के साथ अभद्रता की। इसके साथ ही पकड़े गये डंपर की चाबी छीन ली और उनको हत्या की धमकी दी। एआरटीओ ने आरोपियों के खिलाफ फैजगंज बेहटा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एआरटीओ की तहरीर पर एक ज्ञात एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के दौरान माफिया दबंगई के बल पर दोनों डंपर लेकर भाग निकले। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ प्रशासन एवं प्रर्वतन हरिओम कुमार गुरुवार के लिए फैजगंज बेहटा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सड़क किनारे दो डंपर खड़े मिले। जिनमें बालू भरी हुई थी। जांच के दौरान चालकों से बिल्टी मांगे जाने पर बिल्टी दिखाई गई, लेकिन इसके बाद दोनों डंपर चालक मौके से जंगल की ओर...