आगरा, जून 8 -- एआरटीओ व यातायात पुलिस ने जनवरी से लेकर आठ जून तक ओवर लोडिंग व यातायात नियमों के उल्लंघन में 62 ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध कार्रवाई कर 18 लाख 60 हजार रूपए का जुर्माना वूसला है। सोमवार को भी अमांपुर रोड पर स्थित तीन ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॅाली पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। सोमवार शहर के अमांपुर रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने प्रवर्तन कार्रवाई के बाद मंडी समिति के सचिव,पल्लेदार, ट्रक संचालक एवं ट्रैक्टर संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से बड़े ट्रोला से मंडी समिति से हो रही ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाएं। वाहनों में मानक के अनुसार ही माल को लोड करें। मक्का, गेहूं आदि लोड कर कुछ ट्रेक्टर संचालक अनाधिकृत रूप से बड़े ट्रौला द्वारा ओवरलोडिंग कर रहे हैं। जिससे मंडी समिति मार्ग प...