एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा ने संभाला कार्यभार
बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। अमरोहा से स्थानांतरित होकर आए एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा ने मंगलवार को बिजनौर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। बिजनौर से पूर्व महेश शर्मा हापुड़ व अमरोहा में एआरटीओ प्रवर्तन, हाथरस व गौतमबुद्वनगर में एआरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके है। चार्ज संभालने के बाद एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा ने कहा कि शासन की नीतियों और निर्देशों के अनुरूप परिवहन विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को समयबद्ध और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्यभार यह भी पढ़ें- नए आरटीओ प्रशासन ने संभाला कार्यभार ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.