एआरटीओ प्रशासन ने संभाला कार्यभार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- प्रतापगढ़। देवरिया से तबादले पर बेल्हा आए एआरटीओ प्रशासन आशुतोष शुक्ल ने वैसे तो एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। लेकिन बुधवार को कार्यालय पहुंचकर काम शुरू किया। उन्होंने बैठक में कार्यालय के सभी कर्मचारियों से परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने पटल सहायकों के साथ बैठक की कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों को प्राथमिकता में रखकर काम किया जाए, जिससे वाहन स्वामियों और आवेदकों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान आरआई रविशंकर सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नवागत बीएसए ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश यह भी पढ़ें- एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा ने संभाला कार्यभार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.