मऊ, मार्च 8 -- मऊ, संवाददाता। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रशासन को प्रवर्तन की जिम्मेदारी की वजह से दोनों कार्यों में गुणवत्ता नहीं आ रही है। कार्यालय का कार्य करने पर चेकिंग एवं नियम पालन संबंधित कार्य बाधित हो जाते हैं। क्षेत्र में निकलने से लाइसेंस एवं पंजीकरण आदि के लिए आने वाले आवेदकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। एक ही अधिकारी के ऊपर दो जिम्मेदारी की वजह से दोनों कार्यों में पारदर्शिता नहीं आ रही है। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुहैल अहमद ने बताया कि कार्यालय में लाइसेंस एवं पंजीकरण का काम वाहनों की जांच समय-समय से किया जा रहा है। इसमें समस्या तो हो रही है, लेकिन जल्द ही कोई अधिकारी आने की उम्मीद है। नए अधिकारी आने पर वाहनों की जांच में तेजी लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...