हरिद्वार, मार्च 10 -- डीएम मयूर दीक्षित ने रोशनाबाद के एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर के बाहर संचालित दुकानों और ढाबों पर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत व्यक्ति को कार्यालय में बैठने की अनुमति न दें। अनावश्यक भीड़भाड़ को रोका जाए। डीएम ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, कार्यालय में आने वाले नागरिकों के कामों का समयबद्ध निस्तारण और कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस निर्धारित नियमों और उचित परीक्षण के आधार पर ही जारी किए जाएं, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। इसके अलावा डीएम ने प्रवर्तन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए रात्रिकालीन चेकिंग अभियान और यातायात नियमों के पालन को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एआरट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.