भदोही, जून 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राम सिंह ने जिले के 12 निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, परमिट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि विभागीय जांच में पूर्व में 32 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल पाई गई थी। विभाग की चेतावनी के बाद 20 वाहनों की फिटनेस करा ली गई है, जबकि शेष 12 स्कूल संचालकों को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में छह ऐसे स्कूली वाहन हैं, जिनकी आयु जुलाई माह में 15 वर...