मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- खतौली। स्कूलों में चल रहे डग्गामार वाहन से हो रहे हादसों को लेकर एआरटीओ अभियान चलाकर शनिवार को एक स्कूल की गाड़ी को सीज कर हजारों का जुर्माना वसूल किया। शनिवार को बुढ़ाना के कल्याणपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल की गाड़ी को एआरटीओ सुशील मिश्रा ने उस समय पकड़ा जब छुट्टी के बाद चालक बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। डग्गामार वाहन में बीस से अधिक बच्चे थे कुछ बच्चे गाड़ी के पीछे लटके हुए थे। एआरटीओं ने गाड़ी को सीज कर 35,400 रुपये जुर्माना लगाया। जिस स्कूल की गाड़ी को सीज किया है उसकी पहले भी कई शिकायतें मिल रही थी। कुछ स्कूलों में इस तरह से गाड़ियां चल रही है, जिसका फिटनेस तो दूर की बात है पूरी तरह से खस्ताहाल है। कहा कि अगर इस तरह से सड़क पर किसी भी स्कूल की गाड़ी सड़क पर दौड़ती मिली तो उसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.