एआरटीओ ने मारा अवैध टैक्सी स्टैंड पर छापा
काशीपुर, मार्च 26 -- काशीपुर। एआरटीओ ने पटेलनगर स्थित अवैध टैक्सी स्टैंप पर छापा मारा। इस दौरान कई चालक वाहनों को मौके से लेकर फरार हो गये। एआरटीओ ने मौके पर मौजूद टैक्सी चालकों का मोबाइल नंबर लेकर अराजकता फैलाने पर टैक्सी परमिट निरस्त करने की चेतावनी दी। गुरुवार की शाम एआरटीओ प्रर्वतन संदीप वर्मा ने पटेलनगर मोड़ पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड पर छापा मारा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। एएआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि कथित टैक्सी स्टैंड पर चालकों द्वारा अरााजकता फैलाने, गाली-गलौज करने की शिकायत मिली थीं। इस पर यह कार्रवाई की गई। बताया कि मौके पर मौजूद सभी टैक्सी चालकों का मोबाइल नंबर लिए गए हैं। अराजकता फैलाने परटैक्सी परमिट निरस्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.