फिरोजाबाद, मई 17 -- परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन ने टूंडला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस के चल रही दो स्कूल की पांच बसों को सीज कर दिया। साथ ही नौ वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। शासन और जिला प्रशासन स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर बना हुआ है लेकिन बार-बार हिदायत देने के बाद भी स्कूल संचालक अनदेखी कर रहे हैं। कहीं बिना फिटनेश तो कहीं बिना टैक्स चुकाए बसों का संचालन किया जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन प्रेम सिंह शनिवार को टूंडला थाना क्षेत्र में पहुंचे और सघन चेकिंग अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...