बदायूं, अप्रैल 6 -- एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन हरिओम ने रविवार को खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान 10 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। खनन माफियाओं ने मनगढ़ंत बातें कर एवं अन्य स्रोतों से दबाव बनाकर वाहनों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन एआरटीओ ने पकड़े वाहन नहीं छोड़े। एआरटीओ ने पकड़े गये ओवरलोड वाहनों पर छह लाख का जुर्माना लगाया। जिसे श्मन के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया। एआरटीओ ने कहा कि ओवरलोड वाहनों से ब्रेकिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है जिससे दुर्घटनायें ज्यादा होती हैं, साथ ही क्षमता से अधिक भार ले जाने पर रोड भी टूट जाते हैं और जन सामान्य दुर्घटना का शिकार होते हैं। एआरटीओ ने अपील की कि ओवरलोडिंग न करें। यातायात के नियमों का पालन करें। क्षमता से अधिक वाहनों में समान या सवारी न भरे। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.