एआरटीओ ने चेकिंग में दो ओवरलोड ट्रक किए सीज
उरई, अप्रैल 25 -- कालपी। संवाददाता एआरटीओ ने लोकेशन माफिया को चकमा देकर दो ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए। अचानक हुई इस कार्यवाही से उनमे हड़कम्प मचा है।वैसे तो खनिज का अवैध परिवहन का खेल काफी पुराना है हालांकि प्रशासन इस पर लगाम लगाने की कोशिश मे लगा है लेकिन लोकेशन माफिया उनकी राह में बाधा बने हैं। आलम यह है कि परिवहन अधिकारियों के रोड पर निकलने की सूचना कुछ ही मिनटों में ट्रक संचालकों तक पहुंच जाती हैं और हाईवे से ओवरलोड ट्रक गायब हो जाते है जिसके चलते परिवहन अधिकारी आकस्मिक छापेमारी करने लगे हैं। शनिवार दोपहर एआरटीओ राजेश कुमार द्वारा जोल्हूपुर क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग कर दो ओवरलोड ट्रक कब्जे में लिए है जो डम्प के नाम पर मानक से कई गुना बालू लादकर हाईवे से दिनदहाड़े गुजर रहे थे। उन्होंने ट्रकों को सीज कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.