फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। हूटर व प्रेशर हार्न आदि लगे वाहनों के खिलाफ सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। जिसके तहत वाहनों की जांच पड़ताल कर हूटर लगे व काली फिल्म लगे वाहनों का चालान किया। साथ ही अन्य जांच पड़ताल भी की गई। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने शहर से लेकर बड़ौरी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अभियान चलाया। जिसके दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, सीट बेल्ट, हेलमेट, प्रेशर हार्न, हूटर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि की वाहनों में जांच पड़ताल की। उन्होंने वाहन स्वामियों को जागरुक करते हुए हाईवे पर सुरक्षित सफर के टिप्स बताने के साथ ही शराब पीकर कतई वाहनों को न चलाए जाने की हिदायत दी। साथ ही दुर्घटना से बचाव के भी टिप्स दिए। इतना ही नहीं एआरटीओ ने 35 वाहनों का चालान भी किया। कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.