उरई, फरवरी 1 -- उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ सुरेश कुमार ने रांग साइड ड्राइविंग, बिना एचएसआरपी नम्बर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन कर कई वाहनों के चालान किए गए जबकि एक स्लीपर बस को आटा थाने में बंद कराया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार ने विभिन्न मार्गों पर रांग साइड ड्राइविंग, बिना एचएसआरपी नम्बर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये गये उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए। वाहन चालकों को एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगाकर वाहन का संचालन करने, वाहन से ओवरलोड माल न ढोने, माल वाहनों में सवारियाँ न बैठाने, रात्रि व कोहरे के दृष्टिगत वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन का संचालन करने की सलाह दी गई और सभी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.