एआरटीओ ने गरीब ट्रैक्टर मालिक का खुद जमा किए 19 हजार रुपये चालान
आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़,संवाददाता। पवई क्षेत्र में मिट्टी की ढुलाई करते समय पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली के मामले में एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए गरीब वाहन स्वामी की मदद की। उन्होंने ट्रैक्टर के चालान का 19 हजार रुपये स्वयं अपने पास से जमा किया। शहर कोतवाली क्षेत्र ककरहटा गांव निवासिनी भगवती देवी पत्नी शंकर के ट्रैक्टर-ट्राली को 12 दिन पूर्व एआरटीओ प्रवर्तन ने जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन में पकड़े जाने पर सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया था। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली पर 39 हजार रुपये का जुर्माना लगायाथा। ट्रैक्टर मालकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण जुर्माने की पूरी राशि जमा करने में असमर्थ थी। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.