सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर। परिवहन विभाग की ओर से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है। इस अभियान में एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने खैराबाद, कमलापुर, व सिधौली क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने करीब 29 दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट न पहनने पर चालान काटा। वहीं यातायात ने नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...