रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 50 वाहनों के चालान किए हैं। साथ ड्रंक एंड ड्राइव के दो चालान किए गए हैं। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 30 के चालान किए हैं। साथ ही बिना टैक्स, प्रदूषण, इंश्योरेंस, बिना सीट बेल्ट आदि में 20 वाहनों के चालान किए गए। ड्रंक एंड ड्राइव के भी दो चालान किए गए। साथ ही एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। एआरटीओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि बिना रिफ्लेक्टर और फॉग लाइट के वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, प्रवर्तन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती, चालक पूरन सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.