मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे तीन ओवरलोड वाहनों और एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई इस कड़ी कार्रवाई के तहत पकड़े गए वाहनों पर कुल 2,12,250 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने चेतावनी दी कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- ओवरलोडिंग में दो ट्रक, डग्गामार बसें भी सीज

हिंदी हिन्दुस...