एआरटीओ के खिलाफ जमानती वारंट जारी
बाराबंकी, मई 28 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिला उपभोक्ता फोरम ने लम्बित मुकदमे में न्यायालय में हाजिर न होने के मामले में सहायक परिवहन अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को वारंट तामील कराने के लिए पत्र लिखा गया है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता न्यायालय पर अमर बहादुर बनाम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी का मुकदमा लम्बित है। उक्त मुकदमे में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला ने बीते 30 मार्च को नियमों की अनदेखी करते हुए स्वयं न उपस्थित होकर जवाबदावा बिना शपथ पत्र के रजिस्टर डाक से अदालत पर भेज दिया। मुकदमे में न हाजिर होने पर अदालत की कार्यवाही पिछले कई साल से लम्बित है। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट की वाहन सफारी स्टॉर्म को कोर्ट लेगा आपने कब्जे में कोर्ट में न हाजिर होने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.