एआरटीओ कार्यालय में दलालों से अवैध वसूली का आरोप
हरदोई, अक्टूबर 3 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एआरटीओ कार्यालय में दलालों के माध्यम से अवैध वसूली का आरोप लगाया। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और कथित अवैध वसूली बंद कराने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि एआरटीओ कार्यालय में नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, नए वाहनों का पंजीकरण कराने और पुराने वाहनों की फिटनेस के नाम पर दलालों के माध्यम से लोगों से रुपये लिए जा रहे हैं। आरोप है कि रुपये न देने पर कागजों में कमी निकालकर आवेदकों के काम में अवरोध किया जाता है। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में कथित अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो पार्टी अगला कदम उठाएगी। ज्ञापन देने वालों में व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.