बागपत, जनवरी 22 -- बागपत। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कार्यालय में आए सभी प्रकार के आवेदनकर्ताओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े यातायात नियमों व वाहन संबंधी नियमों जैसे फिटनेस और पंजीयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार व यात्री मालकर अधिकारी संदीप जयसवाल ने व्यवसायिक व निजी वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाने, सभी प्रपत्र वैध रखने, सीट बेल्ट व हेल्मेट अनिवार्य रूप से लगाने तथा रॉन्ग साइड वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा माह की शपथ भी दिलाई गई। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने, हेल्मेट व सीट बेल्ट न लगाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 100 से अधिक लोगों के चालान किए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.