गोंडा, अप्रैल 15 -- गोण्डा। आरटीओ कार्यालय में कार्यरत एक बाबू का घूस लेते एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी बाबू 200 रुपए दूसरे से लेकर जेब में डालते दिख रहे है। हालांकि आपका अपना हिंदुस्तान अखबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। उधर एआरटीओ आरसी भारतीय ने इसे संज्ञान में लेते हुए संबंधित बाबू को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। उन्होंने बताया कि ये वीडियो दो साल पुराना है। वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...