फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- फर्रुखाबाद। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में काम ठप होने से नाराज आवेदकों ने हंगामा कर दिया। गुरुवार को लाइसेंस बनवाने, वाहन की फिटनेस व अन्य कार्यो के लिए दर्जनों आवेदक पहुंचे थे। सुबह से ही यहां पर लोगों की लाइने लग गयी थीं। मगर किसी भी कर्मी ने सही जवाब नहीं दिया। कनेक्टिविटी फेल होने के बाद भी जानकारी नहंी दी गयी। इस पर गर्मी में आवेदकों को लाइन में लगना पड़ा। इंतजार के बाद भी जब कोई काम आगे नहीं बढ़ा तो यहां आवेदकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारियों के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.