मैनपुरी, दिसम्बर 25 -- होटल से खाना खाकर लौट रहे एआरटीओ कार्यालय के लिपिक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस लिपिक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले आयी। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना बुधवार देर रात की है। शहर निवासी एआरटीओ कार्यालय में तैनात 40 वर्षीय रोहित पुत्र अजब सिंह रात 10:30 बजे रेस्टोरेंट से खाना खाकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह क्रिश्चियन तिराहे के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कराई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एआरटीओ कार्यालय के कर्मी शोक में डूब गए। मृतक एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.