एआरटीओ कार्यालय के रजिस्ट्रेशन बाबू गणेश दत्त मिश्रा निलंबित
जौनपुर, अगस्त 24 -- जौनपुर, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में तैनात रजिस्ट्रेशन का कार्य करने वाले बाबू गणेश दत्त मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच करने पहुंचे मंडलीय अधिकारियों की जांच आख्या के आधार पर की गई। जांच के आख्या के अनुसार, वाहन मालिक के वाहन की फीस जमा कराने और रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही पूर्ण कराने के लिए सत्यापन की कार्यवाही वरिष्ठ सहायक गणेश दत्त मिश्रा द्वारा की जानी थी, लेकिन उदासीनता के कारण इसमें विलंब हुआ। इससे नाराज वाहन मालिक ने वाहन गेट पर लगाकर विरोध दर्जकराया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मीडिया में समाचार आने के बाद अफसरों ने संज्ञान लिया। शनिवार को मंडलीय अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर गहनता से जांच की। जांच आख्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.