लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- सीडीओ के छापामारी के दौरान दलाली के आरोप में पकड़े युवक के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज हो गया है। कार्यालय के प्रधान सहायक के निदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच एसआई संचित यादव को सौंपी गई है। वहीं दूसरे दिन एआरटीओ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा था। उन्होंने कार्यालय के मेन गेट को बंद करा कर जांच पड़ताल की। इस दौरान कैमाखादर टीकर निवासी इस्तियाक से पूछने पर उसने बताया कि वह अपने वाहन ट्रांसफर करवाने आया था। आरोप है कि कार्यालय में मौजूद रवी ने उसका काम कराने के लिए दो हजार रुपये की मांग की और कहा कि रुपये देने के बाद ही उसका काम कराया जाएगा। शिकायत सामने आने पर सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.