लखीमपुरखीरी, मई 14 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय और प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र छाउछ का औचक निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की गहन पड़ताल की। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय में अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीएम स्वयं एक-एक काउंटर पर पहुंचे और वहां मौजूद अभिलेखों को बारीकी से देखा। उन्होंने आवेदकों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करते हुए मौके पर मौजूद कार्मिकों से उनके कार्य दायित्वों की जानकारी ली। डीएम ने कार्यालय के तीनों तल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधारात्मक निर्देश दिए। एआरटीओ शांति भूषण पांडे से डीएम ने कार्यालय की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार कर मांगे स्पष्टीकरण उन्होंने स्प...