कौशाम्बी, फरवरी 28 -- एआरके कॉन्वेंट स्कूल रक्सराई में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने किया। डायरेक्टर अमित कुशवाहा व प्रधानाचार्य नीरज दुबे ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर उनसे विस्तार से जानकारी ली। प्रदर्शनी में कक्षा छह की छात्रा वैशाली त्रिपाठी व आराध्या विश्वकर्मा द्वारा तैयार किया गया 'ओल्ड विलेज मेमोरी' विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं कक्षा चार के छात्र स्वतंत्र त्रिपाठी व अयांस भट्ट ने 'वाटर मैनेजमेंट' मॉडल प्रस्तुत कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा छह की छात्रा सलोनी साहू व हिमांशी यादव ने 'ह्यूमन हार्ट' का मॉडल बनाकर उसकी कार्यप्रणाली समझाई। डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने कहा...