रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, संवाददाता। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) रांची द्वारा अगस्त-सितंबर 2025 में आयोजित भर्ती रैली में सफल हुए अग्निवीर अभ्यर्थियों का रेजिमेंटल सेंटरों की ओर चरणबद्ध डिस्पैच जारी है। अब तक जीडी, क्लर्क, एसकेटी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल और नर्सिंग असिस्टेंट सहित सभी श्रेणियों में लगभग 750 युवाओं का चयन किया जा चुका है। भीड़भाड़ से बचने और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने के लिए प्रतिदिन छोटे बैच में उम्मीदवारों को भेजा जा रहा है। एआरओ रांची की टीम डॉक्यूमेंटेशन, मेडिकल वेरिफिकेशन और रेजिमेंट-वार अलॉटमेंट को अत्यंत सावधानी से पूरा कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी, जिसमें और भी योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। सभी उम्मीदवारों से दस्तावेज़ तैयार रखने की अपील की गई है, ताकि डिस्पैच प्रक्रि...