गोंडा, अप्रैल 6 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बेलसर विकास खण्ड की धनई पट्टी ग्राम पंचायत निवासी अंकितेश शुक्ला ने एआरओ (सहायक समीक्षा अधिकारी) परीक्षा में प्रदेश में 95वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विशेष बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में अर्जित की, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। अंकितेश शिक्षामित्र संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला के पुत्र हैं और उनकी माता का नाम विमला देवी है। अंकितेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री शास्त्री शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, मधईपुर से प्राप्त की, जहां से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं। उच्च शिक्षा पूर्ण करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्होंने लखनऊ का रुख किया। वहां कोचिंग संस्थान में...