बोकारो, अप्रैल 9 -- एआरएस पब्लिक स्कूल में 27 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष रमिता यादव , निदेशक राम लखन यादव व प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके अलावा बच्चों द्वारा स्वागत गीत, घुमर नृत्य व छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। निदेशक ने कहा इस विद्यालय को 27 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस समय में सैकड़ों बच्चे इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके देश-विदेश में कार्यरत हैं। प्राचार्य ने कहा इस विद्यालय ने अनेक विद्यार्थियों को ज्ञान,आत्म विश्वास और सफलता का ज्ञान दिखाया है। यह सब हमारे शिक्षकों के अथक प्रयास और विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता का परिणाम है। मौके पर एस के ठाकुर, ...