एआरएस बीएड कॉलेज में सामुदायिक भोज, प्रशिक्षुओं ने बढ़ाया सामाजिक सौहार्द
बोकारो, मई 18 -- एआरएस बीएड कॉलेज में डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं की ओर से महाविद्यालय परिसर में सामुदायिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं के बीच आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता, एकता व सामुदायिक भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक रूप से भोजन तैयार किया व एक-दूसरे के साथ भोजन साझा कर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में सहयोग, अनुशासन व टीम भावना देखने को मिली। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण व शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल शिक्षक बनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.