बोकारो, अप्रैल 4 -- एआरएस बीएड कॉलेज में विश्व जल दिवस पर शनिवार को जल और लैंगिक समानता थीम व स्लोगन के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना व जल और लैंगिक समानता के महत्व को समझाना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रचनात्मक व आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश देने का प्रयास किया। प्राचार्य सुनील यादव ने कहा जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे व उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रत...