एआरएस बीएड कॉलेज में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
बोकारो, अगस्त 22 -- एआरएस बीएड कॉलेज में शनिवार को छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा व कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए आकर्षक व रचनात्मक राखियां तैयार कीं। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशक्ति व नवीन सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों व सजावटी सामग्रियों से राखियां बनाईं। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता व सौंदर्यबोध विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने व प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल में मेहंदी व र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.