एआरएस बीएड कॉलेज में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम
बोकारो, अगस्त 9 -- शनिवार को एआरएस बीएड कॉलेज में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर विभिन्न देशभक्ति व रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव रामलखन प्रसाद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों को नमन करते हुए प्रशिक्षुओं से उनके त्याग, संघर्ष व राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार यादव ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन भारतीयों के साहस, एकता, त्याग व राष्ट्रप्रेम का प्रतीक था। भावी शिक्षक इस इतिहास को समझकर समाज में देशभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह भी पढ़ें- भारत छोड़ो आंदोलन वर्षगांठ पर ग्रेट मिशन स्कूल में हुई प्रतियोगिताएं कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.